Homeबड़ी खबरेताजा खबर33 केवी लाइन बंद रहने से दो दिन बाधित रहेगी विण्ढमगंज की...

33 केवी लाइन बंद रहने से दो दिन बाधित रहेगी विण्ढमगंज की बिजली आपूर्ति।

33 केवी लाइन बंद रहने से दो दिन बाधित रहेगी विण्ढमगंज की बिजली आपूर्ति।


विंढमगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किरबिल पावर के 132 केवी लाइन पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण दिनांक 02 जनवरी 2026 से 03 जनवरी 2026 तक 33 केवी लाइन बंद रहेगी। इस दौरान दोनों दिन सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक विण्ढमगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य सिस्टम को और बेहतर तथा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक घरेलू, व्यापारिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य सुबह 09:00 बजे से पहले ही पूर्ण कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular