Homeबड़ी खबरेताजा खबर12 दिन चले रामायण व दुर्गा पूजा आयोजन के बाद भी टेंट-लाइट...

12 दिन चले रामायण व दुर्गा पूजा आयोजन के बाद भी टेंट-लाइट का भुगतान लंबित, ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के जरिए उठाई आवाज।

12 दिन चले रामायण व दुर्गा पूजा आयोजन के बाद भी टेंट-लाइट का भुगतान लंबित, ग्रामीणों ने सोशल मीडिया के जरिए उठाई आवाज।

दुद्धी (सोनभद्र)।
विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत औराडन्डी में अक्टूबर माह में आयोजित 12 दिवसीय दुर्गा पूजा एवं रामायण कार्यक्रम अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह गोड़ पर चंदे की राशि के दुरुपयोग और सेवा प्रदाताओं का भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार दुर्गा पूजा आयोजन को भव्य बनाने के लिए गांव-गांव से चंदा इकट्ठा किया गया था। इस आयोजन में टेंट, लाइट और प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पूजा समिति पर थी। आरोप है कि चंदे की पूरी राशि एकत्र होने के बावजूद अब तक टेंट, लाइट और प्रोजेक्टर का भुगतान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि टेंट व लाइट की व्यवस्था पत्रकार जितेंद्र प्रसाद के माध्यम से करवाई गई थी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी बकाया राशि नहीं दी गई। भुगतान को लेकर अध्यक्ष से कई बार अनुरोध किया गया, परंतु हर बार टालमटोल किया गया और अब बातचीत से भी बचा जा रहा है।
इस मामले को लेकर गांव में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा जैसे धार्मिक आयोजन में चंदे की पारदर्शिता सबसे जरूरी होती है, लेकिन यहां भरोसे को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अध्यक्ष बृजेश सिंह गोड़ स्वयं को एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताते हैं, बावजूद इसके गरीब और मेहनतकश लोगों का भुगतान न होना चिंता का विषय है।
ग्रामीणों ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया है और प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
इस संबंध में पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह गोड़ से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन हस्तक्षेप कर सच्चाई सामने लाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

अध्यक्ष बृजेश सिंह गोड़ सम्पूर्ण नम्बर
+917607880144

RELATED ARTICLES

Most Popular