Homeबड़ी खबरेताजा खबरविण्ढमगंज में शिक्षक के द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला, थाने तक...

विण्ढमगंज में शिक्षक के द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला, थाने तक पहुँची शिकायत, प्रबंधक ने शिक्षक को किया विद्यालय से बाहर

विण्ढमगंज में शिक्षक के द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला, थाने तक पहुँची शिकायत, प्रबंधक ने शिक्षक को किया विद्यालय से बाहर



विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राम जी पब्लिक स्कूल में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। विद्यालय के शिक्षक राजकुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने छात्र आदित्य कुमार पुत्र गोपाल यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना से छात्र और उसके परिजन गहरे सदमे में हैं। पीड़ित छात्र के अभिभावक गोपाल यादव ने इसकी सूचना तुरंत विण्ढमगंज थाने को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही राम जी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रंणजीत यादव के बीच हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जैसे ही उन्हें यह पता चला कि विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट का मामला थाने तक पहुँच चुका है, विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधक ने तुरंत स्थानीय स्तर पर पहल करते हुए विण्ढमगंज क्षेत्र के कुछ गणमान्य व्यक्तियों को बुलाया।
कई घंटों तक चली बातचीत और समझाइश के बाद किसी तरह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इस दौरान यह स्पष्ट किया गया कि बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधक रंणजीत यादव ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक राजकुमार यादव को विद्यालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
समझौते के दौरान मुन्ना यादव, दीप नारायण यादव, कृष्णा गुप्ता, किशोर यादव, अभिभावक गोपाल यादव, आनदेव यादव, सकिल अहमद सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विद्यालयों में बच्चों के साथ मानवीय और अनुशासित व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह घटना क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है, वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा त्वरित कार्रवाई को लोगों ने एक सकारात्मक कदम बताया है।
विण्ढमगंज, सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद
भारत दृष्टि लाइव न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular