Homeबड़ी खबरेताजा खबरविधायक अनंत प्रताप देव ने दोहराया जनसेवा और विकास का संकल्प

विधायक अनंत प्रताप देव ने दोहराया जनसेवा और विकास का संकल्प

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने क्षेत्र की जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है, जिसके बल पर वे निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं।
विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि वे सदैव जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को अपनी समस्या मानते हुए, उनकी आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ सदन तक पहुँचाने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवनाथपुर विधानसभा का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, किसानों के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था एवं उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना, महिलाओं के लिए सम्मान और सुरक्षा, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनके प्रमुख लक्ष्य हैं। विधायक ने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ भवनाथपुर को विकास की नई दिशा देने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से एक ऐसा भवनाथपुर बनेगा, जहाँ हर चेहरा मुस्कुराए और हर घर में खुशहाली हो। अंत में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा, “जनता का विश्वास मेरी ताकत है और जनता की सेवा ही मेरा धर्म है।”
उन्होंने “ जय भवनाथपुर | जय झारखण्ड ” के उद्घोष के साथ क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

केतार से रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट✍

RELATED ARTICLES

Most Popular