
मुडीसेमर शिव मंदिर में तैयारी बैठक संपन्न, समिति का गठन
विंढमगंज, सोनभद्र।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडीसेमर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले विष्णु महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यह महायज्ञ वेद मोहनदास दास ब्रह्मचारी बाबा की अगुवाई में भव्य व दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने महायज्ञ को सफल बनाने हेतु विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इसी दौरान आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी मनोनीत किए गए—
- अध्यक्ष: सरजू यादव
- उपाध्यक्ष: राम मूरत
- कोषाध्यक्ष: मनोज पासवान, राधेश्याम पासवान
- संचालक: राकेश कुमार पासवान, मनिष पासवान
- प्रबंधक: सुधीर पासवान, जय मौर्या
- संरक्षक: लखन पासवान (पूर्व प्रधान), राजकुमार कुशवाहा
- सचिव: बिनोद पासवान, विजय पासवान
- ऑडिटर: उपेंद्र पासवान, संतोष कुशवाहा
- महामंत्री: मदन पासवान, नितेश पासवान
- मीडिया प्रभारी: गोलू मौर्या
- कार्यकारिणी सदस्य: चन्दन मौर्य, शंकर पाल, बनारसी पासवान, सोमारू यादव, बिनोद पासवान, राजेश पाल, बंसल, अंकीत यादव, विगुल चंद्रवंशी, बनवारी यादव, उमा ठाकुर
बैठक में पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनसमूह ने कहा कि महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक होगा। सभी सदस्यों ने एकस्वर में कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा को नई ऊंचाई देगा और इसे यादगार बनाने में सभी लोग मिलकर योगदान देंगे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के लिए तैयारी कार्य जल्द ही बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत मंडप निर्माण, कलश यात्रा, शोभायात्रा, प्रवचन कार्यक्रम एवं भंडारे जैसी गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र जारी की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी ग्रामीणों एवं पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए सामूहिक संकल्प लिया।



