Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज मार्केट में NH-39 पर खुलेआम मीट–मुर्गा–मछली की बिक्री, राहगीरों में भारी...

विंढमगंज मार्केट में NH-39 पर खुलेआम मीट–मुर्गा–मछली की बिक्री, राहगीरों में भारी आक्रोश।

विंढमगंज मार्केट में NH-39 पर खुलेआम मीट–मुर्गा–मछली की बिक्री, राहगीरों में भारी आक्रोश

विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विंढमगंज मार्केट में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 के किनारे खुलेआम मीट, मुर्गा और मछली की बिक्री से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। सड़क किनारे लगी इन दुकानों की वजह से प्रतिदिन आवागमन करने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्कूल जाने वाले बच्चों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्केट के स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मीट और मछली की दुकान के ठीक सामने पूजा-पाठ की सामग्री की दुकानें हैं, जहां ग्राहकों को जाना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि धार्मिक सामग्री लेने के दौरान गंदगी, कीचड़ और बदबू से गुजरना पड़ता है, जो बेहद असुविधाजनक है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर स्कूल जाना पड़ता है और उन्हें हर दिन इस डर के साथ चलना पड़ता है कि कहीं मीट-मुर्गे की गंदगी उनके पैरों या कपड़ों में न लग जाए।
माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल व नेशनल हाईवे के ठीक सामने मीट मुर्गा की दुकान नहीं लगनी चाहिए इस पर शासन प्रशासन की कड़ी नजर रखी जाए और उसके ऊपर ठोस कार्रवाई की जाए लेकिन इसके बावजूद भी शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रही हैं और नेशनल हाईवे एनएच उन्तालीस पर लगाया जा रहा है जिससे व्यवस्था बिगड़ रही है लोगों के बीच मे।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सड़क किनारे बिकने वाली चीजों से तेज़ बदबू उठती है, जिससे मार्केट का पूरा वातावरण अस्वच्छ रहता है और आने-जाने वाले राहगीरों को सांस लेने तक में दिक्कत होती है। इन दुकानों की वजह से सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है और दुर्घटनाओं की भी आशंका रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि विंढमगंज मार्केट, विंढमगंज थाना से महज़ लगभग 1000 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद NH-39 से रोजाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इस अव्यवस्थित और अस्वच्छ व्यवस्था पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं होती।

मीट मुर्गा की व्यापारी अधिक बिक्री के लालच में हाईवे के किनारे ही दुकानें लगा लेते हैं, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है।

क्षेत्र के लोगों ने शासन–प्रशासन से मांग की है कि एनएच-39 पर लग रही अनियमित दुकानों को तुरंत हटाकर उन्हें निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए, मार्केट में स्वच्छता व्यवस्था बहाल की जाए और स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू किया जाए।

विंढमगंज के लोग अब प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद गुप्ता,
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़।

RELATED ARTICLES

Most Popular