Homeबड़ी खबरेताजा खबरगाँव नहीं नरक पार कर अपने मंजिल तक पहुंचते हैं लोग- निखिल...

गाँव नहीं नरक पार कर अपने मंजिल तक पहुंचते हैं लोग- निखिल पांडेय

गढ़वा – सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाएं देने के बड़े- बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. वहीं इधर गांव की तस्वीर ऐसी है, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाएगा. यहां सड़कें हैं, लेकिन दलदल जैसी बनी है! कांडी प्रखंड के लामारी पंचायत के पतहारीया गांव के अंदर घुसते ही चारो तरफ सड़क की स्थिति बदतर बनी हुई है| वहीं गांव में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क की भी हालत इतनी खराब स्थिति में है, कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है क्योंकि अगल-बगल 10 फिट गहरा आहर और खेत है। राहगीरों को राह गुजरना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता. स्थानीय लोग बताते हैं कि यह सड़क लगभग दो दशक पहले पीसीसी बनी थी, लेकिन घटिया निर्माण की वजह से यह आज कहीं दलदल है तो कहीं लंबी-लंबी दरारें हैं इस सड़क में वाहन तो चलती ही है, लेकिन पैदल भी चलना मुस्किल है.और कहीं, पीसीसी सड़क बनी भी थी तो आज उस पीसीसी का नामोनिशान भी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular