केतार (गढ़वा): झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती के अवसर पर केतार प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत में मनरेगा प्रभात फेरी निकाली गई। यह फेरी पंचायत भवन से अमवाडीह बाजार होते हुए पंचायत क्षेत्र में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी ने की एवं कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा कर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। “हर हाथ को काम, गाँव में खुशहाली का नाम” जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर मुखिया मुनी देवी,पंचायत सचिव सुरेश राम, रोजगार सेवक सुधांशु कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह व दिनदयाल गुुप्ता, तथा स्वयंसेवक विकास पाल, प्रेमचंद यादव, समाजसेवी संतोष प्रजापति ,संतोष यादव, शंम्भू यादव, बृजेश उरावं, आनंद कुमार ,राजनाथ राम, नागेंद्र प्रजापति,सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सभी ने मनरेगा योजना की उपयोगिता और ग्रामीण विकास में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनजागरूकता सभा में पंचायत सचिव सुरेश राम द्वारा ग्रामीणों को रोजगार सृजन,जल संरक्षण एवं अगामी कार्यक्रम में तारीख 13 को जलछाजन,14 को SHG समुह के द्वारा कार्यक्रम,18 नवम्बर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, सहित आय जाती निवास, बृद्धा पेशंन,विधवा, विकलागं पेशंन हेतु ग्रामीणों को सहयोग और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।



