Homeबड़ी खबरेताजा खबरभारत की नंबर-1 सिक्योरिटी कंपनी SIS में 800 पदों पर बंपर भर्ती...

भारत की नंबर-1 सिक्योरिटी कंपनी SIS में 800 पदों पर बंपर भर्ती ।

भारत की नंबर-1 सिक्योरिटी कंपनी SIS में 800 पदों पर बंपर भर्ती ।

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

सोनभद्र:
भारत की अग्रणी सिक्योरिटी कंपनी द्वारा बेरोजगार और जरूरतमंद युवाओं के लिए 800 पदों पर बंपर भर्ती अभियान शुरू किया गया है। यह भर्ती विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित की जाएगी, जिसमें युवाओं को गार्ड, सुपरवाइजर और अन्य पदों पर चयन का मौका मिलेगा।

कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹29,500 तक का शुरुआती वेतन दिया जाएगा।
साथ ही, उन्हें पीएफ (PF), ईएसआईसी (ESIC), मेडिकल इंश्योरेंस, और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल डिफेंस सर्टिफिकेट जैसी सुविधाएँ भी दी जाएँगी।

इस भर्ती का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि उम्मीदवारों को भारत सरकार की ELI योजना के तहत 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी मिलेगी, साथ ही ₹15,000 की ट्रेनिंग इंसेंटिव राशि भी ट्रेनिंग सेंटर से वापस दी जाएगी।

भर्ती शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 03 और 04 नवम्बर 2025 — मयूरपुर ब्लॉक
  • 05 और 06 नवम्बर 2025 — बभनी ब्लॉक
  • 07 और 08 नवम्बर 2025 — नगवा ब्लॉक
  • 10 और 11 नवम्बर 2025 — घोरावल ब्लॉक
  • 12 और 13 नवम्बर 2025 — चतरा ब्लॉक
  • 14 और 15 नवम्बर 2025 — करमा ब्लॉक
  • 17 और 18 नवम्बर 2025 — कोन ब्लॉक
  • 19 और 20 नवम्बर 2025 — चोपन ब्लॉक
  • 21 और 22 नवम्बर 2025 — राबर्ट्सगंज ब्लॉक
  • 25 और 26 नवम्बर 2025 — दुद्धी ब्लॉक

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
मोबाइल नंबर: 9608675338

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है जो रोजगार की तलाश में हैं और सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

रिपोर्ट: भारत दृष्टि लाइव न्यूज़
संवाददाता: जितेंद्र प्रसाद गुप्ता


RELATED ARTICLES

Most Popular