Homeबड़ी खबरेताजा खबरविण्ढमगंज: NH-39 पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल —...

विण्ढमगंज: NH-39 पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल — एक की हालत गंभीर।

विण्ढमगंज: NH-39 पर दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल — एक की हालत गंभीर

विण्ढमगंज (सोनभद्र):
स्थानीय थाना क्षेत्र विण्ढमगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही में स्थित नंदलाल जनरल स्टोर के पास नेशनल हाईवे NH-39 पुलिया पर गुरुवार सुबह लगभग 9:15 बजे दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घिवही निवासी नंदलाल यादव ने बताया कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उनके दुकान के पास खड़ी होंडा एसपी साइन बाइक से तेज़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे रखी सीमेंट की कुर्सी भी पलट गई। इसके बाद तीनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को विण्ढमगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

घायल अंजूस कुमार ने बताया कि मै अंजूस कुमार पुत्र नरेश पनिका और दीपक कमार पुत्र शिव व्रत पनिका निवासी हरनाकछार और प्रिंस कुमार विण्ढमगंज निवासी हम लोग तीन व्यक्ति जोरूखाड से लौट रहे थे। रेलवे गेट नंबर 50 पार करने के बाद उसके भाई दीपक ने बाइक की रफ्तार बहुत तेज कर दी। लगभग आधा किलोमीटर तक बाइक तेज़ गति में दौड़ती रही, जिससे नियंत्रण खो गया और हाईवे पर खड़ी बाइक व सीमेंटेड कुर्सी से टकरा गई। टक्कर के बाद तीनों खाई में गिर पड़े।

घटना के संबंध में नंदलाल यादव ने बताया कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और बाइक काफी तेज़ गति में चला रहे थे। सौभाग्य से वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

टीवीएस का अपाचि धनतेरस के दिन खरीदी गई थी और 10 दिन के अंदर ही अपाचि बाइक का परखच्चे उड़ गई।

रिपोर्ट — जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विण्ढमगंज सोनभद्र


RELATED ARTICLES

Most Popular