
विण्ढमगंज पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय दुद्धी भेजा गया
विण्ढमगंज (सोनभद्र):
स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 140/25, धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के अंतर्गत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं –
- उत्सव कुमार, पुत्र श्याम लाल पाल, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी ग्राम मकरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)अशोक कुमार कुशवाहा, पुत्र शिव शंकर कुशवाहा, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम मकरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)
- विशाल कुमार, पुत्र लल्लू ठाकुर, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी ग्राम मकरी, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)
- शशिकांत, पुत्र गीता प्रसाद सिंह, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी ग्राम ऐर्की, थाना जहानाबाद, जिला जहानाबाद (बिहार)
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उपरोक्त अभियुक्तों को आवश्यक पूछताछ के उपरांत विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय दुद्धी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।
स्थान: विण्ढमगंज, सोनभद्र
दिनांक: 29 अक्टूबर 2025
रिपोर्ट: जितेंद्र प्रसाद, भारत दृष्टि लाइव न्यूज़



