Homeबड़ी खबरेताजा खबरनारायण वन में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर शांति समिति की...

नारायण वन में छठ महापर्व की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के नारायण वन स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी, केतार ने की, जिसमें प्रखंड प्रमुख, प्रखंड कार्यालय के अधिकारी, पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सभी ने छठ पर्व को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया। यह भी उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष नारायण वन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु और व्रतधारी पहुंचते हैं।

मंदिर कमेटी ,प्रतिनिधि ,पदाधिकारी एवं ग्रामीण जनता बैठक करते हुए


बैठक में व्रतधारियों के बैठने की व्यवस्था,महिलाओं के लिए अलग सुविधा, मेला परिसर का निर्धारण,वाहन पार्किंग, तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। पूजा समिति को इन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।केतार थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केतार पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular