Homeबड़ी खबरेताजा खबरछठ पर्व की तैयारी का एसपी व डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा...

छठ पर्व की तैयारी का एसपी व डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

गढ़वा: आगामी छठ महापर्व को लेकर जिले में सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने उपायुक्त गढ़वा के साथ दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी महोदय ने घाटों की भौतिक स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेटिंग, सुरक्षा प्रबंधन एवं अस्थाई चेकपोस्ट की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।


एसपी ने गढ़वा थाना प्रभारी को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा नगर निगम, पूजा समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, गोताखोरों की तैनाती, और भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त बल की व्यवस्था करने का आदेश दिया।

एसपी ने कहा कि छठव्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाए और पूरे पर्व के दौरान साफ-सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि —“नेम, निष्ठा और पवित्रता को बनाए रखना प्रशासन और आमजन दोनों की जिम्मेदारी है। गढ़वा पुलिस भक्ति और श्रद्धा में आस्था रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतया समर्पित है।”निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

JharkhandPolice #IGPalamu #DIGPalamu #DCGarhwa

RELATED ARTICLES

Most Popular