Homeबड़ी खबरेताजा खबरग्राम पंचायत बुटवेढवा निवासी राजेश कुमार केसरी का निधन

ग्राम पंचायत बुटवेढवा निवासी राजेश कुमार केसरी का निधन

विंढमगंज क्षेत्र में शोक की लहर,

ग्राम पंचायत बुटवेढवा निवासी राजेश कुमार केसरी का निधन

विंढमगंज (सोनभद्र)।
विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटवेढवा निवासी राजेश कुमार केसरी का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद आज 10 अक्टूबर 2025 को भोर में लगभग 4 बजे अपने पैतृक आवास पर दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

राजेश कुमार केसरी अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से गांव और आसपास के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है। परिजनों और शुभचिंतकों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और इलाज भी चल रहा था।

शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और समाजसेवी उनके घर पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular