Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर का महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का वीडियो...

विंढमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर का महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल, क्षेत्र में आक्रोश।

आप देख रहे हैं भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ और लिए जानते हैं विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर का अभद्र भाषाओं व मारपीट की खबर विस्तार से

विंढमगंज रेलवे स्टेशन मास्टर का महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल, क्षेत्र में आक्रोश

विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह असहाय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए डंडे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपी स्टेशन मास्टर की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ गरीब और असहाय महिलाएं बीते कई महीनों से रेलवे स्टेशन परिसर में रहकर मांगकर खाकर अपना जीवन यापन कर रही थीं। बताया जा रहा है की सुबह स्टेशन मास्टर ने अचानक महिलाओं को वहां से भगाने की कोशिश की, इसी दौरान उन्होंने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हाथ में डंडा लेकर महिलाओं की पिटाई भी में कर दी।

वीडियो में स्टेशन मास्टर को खुद महिलाओं पर हाथ उठाते और अपमानजनक शब्द बोलते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन मास्टर का रवैया लंबे समय से तानाशाहीपूर्ण रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वह आए दिन यात्रियों और आसपास के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। लोगों का कहना है कि स्टेशन मास्टर ने मानो पूरे प्लेटफॉर्म को अपनी निजी संपत्ति समझ रखा है।

समाजसेवी अमरेश भारती ने बताया कि “बुधवार की सुबह कुछ गरीब महिलाएं प्लेटफॉर्म पर मांगकर जीवन यापन कर रही थीं। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने न सिर्फ गाली दी, बल्कि डंडे से उन्हें मारा भी। हमने पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्टेशन मास्टर की ड्यूटी रोक दी है और जांच शुरू कर दी गई है।”

स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। सभी ने पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन से मांग की है कि आरोपी स्टेशन मास्टर को तत्काल निलंबित कर बर्खास्त किया जाए, ताकि भविष्य में कोई अधिकारी गरीबों और असहायों पर इस तरह का अत्याचार न कर सके।

लोगों ने यह भी कहा कि यदि इन महिलाओं के पास रहने के लिए घर होता तो वे प्लेटफॉर्म पर रातें नहीं गुजारतीं। ऐसे में स्टेशन मास्टर का यह बर्ताव न केवल अमानवीय है बल्कि प्रशासनिक गरिमा पर भी सवाल खड़े करता है।

वायरल वीडियो के बाद अब रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस दोनों के लिए यह मामला बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल, पूर्व मध्य रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular