Homeबड़ी खबरेताजा खबरउपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर संवेदनशील...

उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी,

गढ़वा जिले में नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त दिनेश यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पर्याप्त बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

👉औचक निरीक्षण और अनुपस्थित दंडाधिकारी

🔹अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) गढ़वा, संजय कुमार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण में पाया कि कई संवेदनशील स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपनी ड्यूटी से नदारद थे।

🔸अनुपस्थित पाए गए दंडाधिकारियों में सत्येंद्र कुमार पांडे (सहायक शिक्षक), मनोज कुमार शुक्ला (कनीय अभियंता), मोहम्मद आबिद आलम (सहायक शिक्षक), राजकुमार पांडेय (सहायक शिक्षक), मोहम्मद मजहर हुसैन (सहायक अभियंता), अखिलेश कुमार गुप्ता (सहायक अभियंता), मनोहर कुमार चौबे (संकुल संसाधन सेवी), और अजय कुमार सिंह (सहायक शिक्षक) शामिल हैं।

👉एसडीएम की सख्त चेतावनी

🔹एसडीएम संजय कुमार ने अनुपस्थिति को “घोर अनुशासनहीनता” करार देते हुए कहा है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🔸अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनकी सूचना उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को भेज दी गई है।

🔹दोषी दंडाधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

👉एसडीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जब तक प्रतिमा विसर्जन का कार्य संपन्न नहीं हो जाता, वे अपने-अपने स्थल पर पूरी तत्परता से डटे रहें।

🔸इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान जिले में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

➡️यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि प्रशासन त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं गंभीर है, और किसी भी लापरवाही पर तुरंत और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular