Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा, राम-रावण युद्ध और रावण दहन ने मोहा जन-जन...

दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा, राम-रावण युद्ध और रावण दहन ने मोहा जन-जन का मन।

विण्ढमगंज में विजयदशमी पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजा जय श्रीराम

दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा, राम-रावण युद्ध और रावण दहन ने मोहा जन-जन का मन।

विण्ढमगंज सोनभद्र/ उतर प्रदेश व झारखंड सीमा परिस्थित विण्ढमगंज क्षेत्रों में


विजयदशमी और नवरात्रि का पावन पर्व विण्ढमगंज क्षेत्र में इस बार पूरे उत्साह, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। राम जानकी मंदिर पर मां दुर्गा पूजा व रावण दहन रामलीला सेवा समिति तथा मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में भारतीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

राम-रावण संवाद युद्ध और रावण दहन

शाम होते-होते खेल मैदान में भगवान श्रीराम और अहंकारी रावण का संवाद युद्ध बड़े ही जोर-शोर से प्रस्तुत किया गया। जब श्रीराम ने अपने शब्द बेधि बाण से रावण का अंत किया तो पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद लगभग 6 बजे रावण का विशाल पुतला दहन किया गया, जो असत्य और आतंक पर सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक बना।

इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयकारे लगाए और बुराई पर अच्छाई की विजय का साक्षी बने।

दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा

विण्ढमगंज क्षेत्र की विभिन्न समितियों की दुर्गा प्रतिमाएं—

मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति,

राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा रावण दहन और रामलीला समिति,

सीतामोड़ दुर्गा पूजा समिति,

श्री मालेश्वर महादेव दुर्गा पूजा समिति,हरनाकछार

भव्य शोभायात्रा निकालते हुए गली-मोहल्लों से गुजरते हुए खेल मैदान पहुंचीं। ढोल-नगाड़ों, धार्मिक गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की झलक पाई और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

समितियों की सराहनीय भूमिका

पूरे आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के पुजारी श्री श्री 108 मनमोहन दास और उनके शिष्य पात्र वेद मोहन ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जो इस तरह के समिति के अध्यक्ष का योगदान है मां काली पीठ समिति अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल और राम जानकी मंदिर समिति अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही। दोनों ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अनुकरणीय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

आयोजन के दौरान विण्ढमग़ क्षेत्र के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश रावत, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता और प्रेमचंद कुशवाहा को समिति द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि जन-जन तक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की खबरें पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।

भाईचारे और सनातन संस्कृति का संदेश

ग्रामीणों ने कहा कि यह पर्व न केवल भगवान राम की विजय का प्रतीक है बल्कि हमें यह संदेश भी देता है कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है और सत्य व धर्म की सदैव विजय होती है।
आयोजन के उपरांत लोग अपने-अपने घर लौटे और गांव-गांव में इस भव्य दशहरे की चर्चा होती रही।

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ आयोजन

लगातार नौ दिन तक चले नवरात्र और विजयदशमी के इस आयोजन को समितियों और ग्रामीण जनता के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों, भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया और कहा कि आगे भी ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे।

सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular