गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव के पड़वाहा टोला में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशाल अजगर अचानक गांव में घुस आया। अजगर ने मौके पर ही एक लोमड़ी को दबोच लिया और उसे निगलने की कोशिश करने लगा। घटना को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। कुछ युवकों ने इस पूरे मंजर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि गांव में किसी तरह की अनहोनी न हो।फिलहाल लोग वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
चैनल को सबसकराईब करें



