Homeबड़ी खबरेताजा खबरकर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को मिले न्याय नहीं तो होगा आंदोलन : SMC अध्यक्ष...

कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक को मिले न्याय नहीं तो होगा आंदोलन : SMC अध्यक्ष विकास सिंह

गढ़वा। शंकर प्रताप उच्च विद्यालय हरिहरपुर कांडी के प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद गुप्ता को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विकास सिंह ने न्याय की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो समिति एवं ग्रामीण शिक्षा विभाग कार्यालय गढ़वा का घेराव करेंगे।

विकास सिंह ने कहा कि गुप्ता कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और शैक्षणिक, सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले शिक्षक हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय और छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यकीयकृत +2 उच्च विद्यालय कांडी की तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला ने अपने पत्रांक 164, दिनांक 09 मई 2024 में गुप्ता पर कोई आरोप नहीं लगाया था। साथ ही प्रखंड संसाधन केंद्र कांडी के बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी या किसी शिक्षक ने भी उनकी उपस्थिति पर कभी आपत्ति या नाराजगी नहीं जताई।

SMC अध्यक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा और कुछ कार्यालय कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे साजिशन प्रधानाध्यापक गुप्ता एवं विद्यालय के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विद्यालय को राजनीतिक गुटों में बांटकर स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विकास सिंह ने कहा कि ग्रामीण किसी भी कीमत पर विद्यालय और बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं करेंगे। यदि प्रधानाध्यापक गुप्ता को हटाया गया तो SMC और ग्रामीण मिलकर आंदोलन करेंगे तथा उच्च अधिकारियों से दोषी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular