Homeबड़ी खबरेताजा खबरहरनाकछार में नवदुर्गा पूजा का शुभारंभ, भक्तिभाव से मां दुर्गा की हुई...

हरनाकछार में नवदुर्गा पूजा का शुभारंभ, भक्तिभाव से मां दुर्गा की हुई आराधना

हरनाकछार में नवदुर्गा पूजा का शुभारंभ, भक्तिभाव से मां दुर्गा की हुई आराधना

विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार स्थित मालिया नदी के तट पर बसे श्री मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बजरंग क्लब सोसायटी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।

नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान, वेद-पुराण एवं ब्रह्मचारी पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना वंदना की गई। शाम को भव्य आरती और रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

समिति के पदाधिकारी इस प्रकार रहे –

अध्यक्ष: सरजू राम चंद्रवंशी

उपाध्यक्ष: अनिल कुमार भारती

कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार गुप्ता

सचिव: उपेंद्र गुप्ता और संतोष कुमार यादव

व्यवस्थापक: सुरेंद्र गुप्ता, हरदेव गुप्ता एवं युगल किशोर उर्फ बबलू गुप्ता

संरक्षक: जदुनाथ यादव, निरंजन सोनी एवं देव कुमार गुप्ता

वरिष्ठ सदस्य: मंदिर समिति के पुजारी अरविंद दुबे

उपकोषाध्यक्ष: नंदलाल भारती

सूचना मंत्री: गोपाल चंद्रवंशी

मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र प्रसाद

पूरे आयोजन में समिति के सक्रिय एवं सम्मानित सदस्यों ने भाग लेकर व्यवस्था को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की उन्नति की कामना की। नवरात्र के इस शुभारंभ ने हरनाकछार को भक्तिरस और आस्था से सराबोर कर दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular