Homeबड़ी खबरेताजा खबरमां कोठार भगवती मंदिर में दिखी आस्था की अनूठी छटा, सैकड़ों श्रद्धालुओं...

मां कोठार भगवती मंदिर में दिखी आस्था की अनूठी छटा, सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

परती कुशवानी (केतार) : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन परती स्थित मां कोठार भगवती मंदिर आस्था और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी और “जय माता दी” के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की।

पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, वहीं सोन नदी से जल अभिषेक कर पूजा अर्चना कर कोठार मंदिर में कलश स्थापित कराई गई जो नव दिन तक रहेगी विशेष कलश मां कोठार भगवती मंदिर में भी स्थापित कराई गई जो पूरे क्षेत्र की सुख शांति हेतु विशेष पूजा की जाएगी जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पूजा की थाली, नारियल, फल-फूल और चुनरी लेकर शामिल हुए। महिलाओं एवं कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में मां की आराधना की।

पूरे क्षेत्र में आकर्षक पूजा पंडालों की स्थापना की गई है। रंग-बिरंगी लाइटों, झूमरों और फूलों से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने। भक्ति संगीत, दुर्गा स्तुति, हवन और दुर्गा सप्तशती पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। पंडाल समितियों और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की मुस्तैदी की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular