Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज में भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

विंढमगंज में भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़


विंढमगंज में भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

विंढमगंज (सोनभद्र) – थाना क्षेत्र के बुटबेढवा ग्राम पंचायत स्थित रामलीला फड़ प्रांगण में रविवार की रात भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव राम-जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह और वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने पूजन एवं फीता काटकर किया।

धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में नगरवासियों और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। महोत्सव के प्रथम दिन बिहार से आई रामलीला मंडली ने ‘नारद मोह’ का रंगमंचीय प्रस्तुति दी, जो देर रात लगभग 11 बजे तक चली।

उद्घाटन अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “विंढमगंज क्षेत्र सौभाग्यशाली है, जहां भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन कराकर लोग अपने जीवन में उनका आदर्श आत्मसात कर रहे हैं। नवरात्र महापर्व को पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ मनाएं, आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।”

भाजपा नेता रामेश्वर राय ने अपने संबोधन में कहा, “मेरा जन्मस्थल यही है। इस रामलीला फड़ में महोत्सव देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया, जब मैं भी यहीं रामलीला देखने आया करता था। आप सभी भगवान श्रीराम को अपना आदर्श मानकर पूजा-अर्चना करें।”

कार्यक्रम की सफलता में रामलीला कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ. गौरव सिंह, डॉ. राकेश, दिलीप पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, राकेश केशरी, अशोक जायसवाल, ग्राम प्रधान तारा देवी, संजय गुप्ता, सुमित राज, उदय जायसवाल, सुमन गुप्ता, नंदलाल तिवारी, ओमप्रकाश रावत, कार्तिक चंद्रवंशी, राजकमल, चंदन मौर्य, रोशन गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस महोत्सव के माध्यम से न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि स्थानीय लोगों में सामाजिक समरसता और समुदायिक सहभागिता भी प्रगाढ़ होती है। महोत्सव आगामी दिनों में और भी रंगारंग प्रस्तुतियों और कथाओं के साथ जारी रहेगा।


RELATED ARTICLES

Most Popular