Homeबड़ी खबरेताजा खबरविण्ढमगंज क्षेत्र के किसानों को मिलेगी यूरिया खाद से मुक्ति

विण्ढमगंज क्षेत्र के किसानों को मिलेगी यूरिया खाद से मुक्ति

विण्ढमगंज क्षेत्र के किसानों को मिलेगी यूरिया खाद से मुक्ति

सोनभद्र। विण्ढमगंज क्षेत्र के किसानों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। अब इस क्षेत्र के किसानों को यूरिया खाद की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, विण्ढमगंज क्षेत्र के सभी किसानों को अब नियमित रूप से खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

शनिवार को विण्ढमगंज स्थित आनंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल की खाद की दुकान पर किसानों को आवश्यक मात्रा में यूरिया खाद 300 डिएपी 200और पोटास 20 बोरी उपलब्ध कराई गई। खाद मिलने से किसानों के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक उठी। लंबे समय से खाद की कमी से परेशान किसान अब अपनी खेती-किसानी के कार्य समय से कर पाएंगे।

किसानों ने बताया कि समय पर खाद मिलने से उनकी फसल बेहतर होगी और पैदावार में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं दुकानदार ने आश्वासन दिया कि आगे भी किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular