परमाणु बनाने लायक संसाधन हमारे राज्य में मौजूद: सीएम हेमंत सोरेन
रांची स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित East Tech Symposium – 2025 (Defence Expo) का शुभारंभ राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने और देश की सुरक्षा शक्ति को मजबूत करने के लिए यह ऐतिहासिक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम रॉ मटेरियल उपलब्ध हैं।

👉 “परमाणु बनाने तक की क्षमता हमारे राज्य में है, क्योंकि यूरेनियम यहां मौजूद है।”सीएम ने बताया कि झारखंड में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन नीतिगत कारणों से कई बार उद्योग पिछड़ जाते हैं।

उन्होंने विशेष तौर पर HEC (Heavy Engineering Corporation) का जिक्र करते हुए कहा कि यह फैक्ट्री देश की मदर फैक्ट्री रही है, जिसने सैटेलाइट और परमाणु क्षेत्र तक में अहम योगदान दिया है, लेकिन आज उपेक्षा का शिकार है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि छोटे-बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन देकर राज्य को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा।




