Homeबड़ी खबरेताजा खबरझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला, किसानों की समस्याओं...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला, किसानों की समस्याओं के समाधान व भ्रष्टाचार समाप्त करने की रखी मांग

गढ़वा :आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) गढ़वा जिला इकाई का शिष्टमंडल जिला सचिव पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव से मिला।

इस दौरान संगठन के वरीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, शिव पारस बिहार, कंचन कुमार, गौतम कुमार यादव समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। किसानों की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। शिष्टमंडल ने मांग रखी कि –खाद की कालाबाजारी को पूरी तरह खत्म किया जाए और किसानों को समय पर उचित दाम पर खाद उपलब्ध हो।
बीज समय पर उपलब्ध कराया जाए।
धान क्रय का भुगतान किसानों को समय पर मिले।
किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पारदर्शी हो और भुगतान सीधे किसानों के हाथों में पहुंचे।
शिक्षा, स्वास्थ्य व ब्लॉक कार्यालयों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
थाना स्तर पर किसानों से जबरदस्ती या अनावश्यक दबाव जैसी घटनाएं दोबारा न हों।
निचले स्तर पर फैले भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए संगठन ने कहा कि गरीब और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए दलालगिरी पर रोक लगाना बेहद जरूरी है जिला सचिव पंकज कुमार यादव ने युवाओं से आह्वान किया कि वे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़ें और भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई में आगे आएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular