Homeबड़ी खबरेताजा खबरझारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राकेश रंजन बने रांची के वरीय...

झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राकेश रंजन बने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) 2017 बैच के अधिकारी श्री राकेश रंजन को चाईबासा के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, श्री राकेश रंजन को उनके नए दायित्वों के साथ-साथ समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-01, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस बदलाव को राजधानी रांची की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular