Homeबड़ी खबरेताजा खबरकेतार थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 19...

केतार थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 19 सितम्बर को

गढ़वा : आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनज़र जिले के केतार थाना परिसर में 19 सितम्बर को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि इस बैठक में क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों तथा पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों को आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा प्रमुख पर्व है, इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। बैठक में विधि-व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।


RELATED ARTICLES

Most Popular