Homeबड़ी खबरेताजा खबरमेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने गहना चोरी मामले का खुलासा करते हुए...

मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने गहना चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को चोरी के आभूषणों समेत गिरफ्तार

मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने गहना चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को चोरी के आभूषणों समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान ग्राम सिंगरा खुर्द टाड़ीपर निवासी रमवती देवी, पति संजय राम के रूप में हुई है।

👉मामला

30 मई को पंडवा थाना क्षेत्र के पड़वा पूर्वी टोला निवासी राहुल कुमार (पिता संजय महतो) ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में कहा गया था कि सिंगरा खुर्द में गुमटी के चबूतरे से कपड़े के झोले में रखा लगभग दो लाख रुपये नकद, सोने का कंगन, चेन, मंगलसूत्र और मोबाइल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

👉पुलिस कार्रवाई

मामले की जांच के दौरान 13 सितंबर को ‌गुप्त सूचना पर पुलिस ने रमवती देवी के घर छापेमारी की।

पूछताछ में महिला ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि सोने-चांदी के जेवर उसने अपने घर के बक्शा में छुपाकर रखे हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने झोला सहित चोरी गये आभूषण और सामान बरामद कर लिया।

👉छापेमारी दल

पुअनि लालजी
सअनि नबी अंसारी
आरक्षी सरोज कुमार
सशस्त्र बल

RELATED ARTICLES

Most Popular