Homeबड़ी खबरेताजा खबरहेडमास्टर की फिसली जुबान,अपने स्कुल की खोली पोल बोले खिचड़ी में कीड़ा...

हेडमास्टर की फिसली जुबान,अपने स्कुल की खोली पोल बोले खिचड़ी में कीड़ा निकलता है


संवाददाता रवि कुमार गुप्ता✍.

केतार/ प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाडिह की है, जहाँ लंबे समय से राशि घोटाले को लेकर विवाद चल रहा है।
यहां ग्रामीणो द्वारा दी गई जानकारी के मुख्य चार बिदुं हैं:
पहला बिदुं कीड़े वाली खिचड़ी: स्कूल के हेडमास्टर, अखिलेश मिश्रा, ने कीड़ा का खुलासा तब हुआ जब एमडीएम राशि एवं रंगारोहण राशि को लेकर बंदर बांट की शिकायत प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तक आरोप प्रत्यारोप के रूप में लिखित शिकायत पहुंची|

जहां जांच के दौरान मध्य विद्यालय में मुखिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे | वहीं हेड मास्टर अखिलेश मिश्रा की जुबान अचानक फिसल गई और अपने स्कूल की अध्यक्ष के खिलाफ आरोप लगाने में यह बात बता दी की अध्यक्ष के लापरवाही के वजह से खिचड़ी में कीड़ा भी दिया जा रहा है पोषाहार के बदले दूसरे प्रकार की चीज दी जाती है वही अध्यक्ष रंजय यादव ने लगाए आरोपों को झुठा बताया


दुसरा बिदुं राशि का घोटाला: यह मामला तब सामने आया जब एमडीएम (मध्याह्न भोजन) और रंगारोहण की राशि में हेराफेरी की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास पहुँची।
तीसरा बिदुं आरोप-प्रत्यारोप: हेडमास्टर अखिलेश मिश्रा ने अध्यक्ष रंजय यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके जवाब में अध्यक्ष ने इन आरोपों को झूठा बताया। अध्यक्ष ने हेडमास्टर पर 2023-24 के राशि घोटाले, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और मनमानी करने का आरोप लगाया।
अंतीम बिदुं प्रशासनिक निष्क्रियता: अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले को शांत कराया और वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही। हालाँकि, यह स्कूल पिछले दो साल से इसी तरह के घोटालों के लिए चर्चा में है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस मामले को हल नहीं किया है।


यह घटना शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है, जहाँ बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के साथ समझौता किया जा रहा है। इस अंक में बस इतना हीं।

अपने क्षेत्रीय खबरों को तुरंत जानने के लिए देखते रहिए भारत दृष्टि न्यूज़ “धन्यवाद”

RELATED ARTICLES

Most Popular