Homeबड़ी खबरेताजा खबरएनएच-39 पर गड्ढों से लोग परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा – जिम्मेदारों...

एनएच-39 पर गड्ढों से लोग परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा – जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर।

एनएच-39 पर गड्ढों से लोग परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा – जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर।

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मा काली मंदिर के समीप शुभम केसरी की फल दुकान के सामने नेशनल हाईवे-39 की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बड़े वाहनों के गुजरने पर सड़क पर पड़े गड्ढों से उड़ने वाली गिट्टी और धूल न केवल राहगीरों बल्कि दुकानदारों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 से लेकर उत्तर प्रदेश-झारखंड बॉर्डर तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कुछ दिन पूर्व विभाग ने गड्ढों को भरने के नाम पर बस्सी और गिट्टी डालकर खानापूर्ति की थी, लेकिन अब वही गिट्टी राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी का कारण बन गई है। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने एक सप्ताह के भीतर सड़क की पेंटिंग और मरम्मत का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। नतीजा यह है कि रोजाना सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और आम जनता को हादसों का खतरा उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने कई बार समाचार पत्रों और प्रशासन से गड्ढामुक्त सड़क की मांग की, मगर आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत और पेंटिंग का कार्य शुरू नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
जनता की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सड़क को गड्ढामुक्त कराए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular