बोध गया (बिहार):झारखंड राज्य के पंचायती राज विभाग के तहत राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना के अंतर्गत पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन IIM बोध गया में किया जा रहा है।इस आवासीय प्रशिक्षण में राज्य और जिला स्तरीय अधिकारी, डीपीआरओ, एसपीआरसी और एसपीएमयू के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता, संसाधन प्रबंधन कौशल और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करना है। पहला बैच 6 से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें धनबाद जिले से अरशद अंसारी (स्टेट पीआरसी) और डीपीएम तौहीद आलम शामिल हैं।गढ़वा जिले से जिला परिषद अध्यक्ष एवं युवा नेत्री शांति देवी भी इस प्रशिक्षण में शामिल हुईं। उनके शामिल होने से जिले में पंचायत सशक्तिकरण और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



