
विश्वकर्मा पूजा पर ग्राम पंचायत घिवही में चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घिवही में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सरकारी सस्ते गले की दुकान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान रामनारायण शर्मा, सरकारी सस्ते गले के दुकानदार सुनरदेव यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आसपास की सफाई की। मौके पर पूर्व प्रधान रामनारायण शर्मा ने कहा कि – “स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है, और स्वच्छ वातावरण से ही सुंदर भारत का निर्माण संभव है।”
इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर संदेश दिया कि वे न केवल अपने घरों बल्कि सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में दर्जनों लोग शामिल हुए और सभी ने श्रमदान कर राष्ट्रहित में योगदान दिया।
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का यह सामूहिक प्रयास प्रेरणादायक उदाहरण पेश करता है।



