Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज मुख्य बाजार में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान।

विंढमगंज मुख्य बाजार में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान।


विंढमगंज मुख्य बाजार में नेटवर्क समस्या से लोग परेशान
विंढमगंज (सोनभद्र):
विंढमगंज मुख्य बाजार में एयरटेल और जिओ नेटवर्क के टावर कई दिनों से खराब पड़े रहने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक नेटवर्क पूरी तरह ठप रहने के बाद भले ही अब टावर चालू कर दिए गए हों, लेकिन नेटवर्क अब भी स्थिर नहीं है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सिग्नल बार-बार गायब हो जाता है, जिससे बात करना और इंटरनेट चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि आज के समय में मोबाइल नेटवर्क हर व्यक्ति की दैनिक जरूरत बन चुका है, ऐसे में यह समस्या उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर रही है।

नेटवर्क की दिक्कत से कुरियर सेवा, ऑनलाइन व्यवसाय और छात्रों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुरियर कर्मियों का कहना है कि नेटवर्क न रहने से डिलीवरी के दौरान ग्राहकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने मोबाइल कंपनियों से नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान करने और जल्द सुधार की मांग की है।


RELATED ARTICLES

Most Popular