Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज-कोन मार्ग पर फिर हादसा, निर्माण कार्य की लापरवाही पर उठे गंभीर...

विंढमगंज-कोन मार्ग पर फिर हादसा, निर्माण कार्य की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।

विंढमगंज-कोन मार्ग पर फिर हादसा, निर्माण कार्य की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज-कोन मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं के कारण एक और सड़क हादसा सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 22 जून की शाम लगभग 6 बजे ओझा पहाड़ी के समीप एक टीआईएगो कार (UP32NC4096) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क पर भारी मात्रा में गिट्टी बिखरी हुई है तथा नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इसके कारण धूल का गुबार इतना अधिक उड़ता है कि वाहन चालकों को सड़क साफ दिखाई नहीं देती। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

घटना की सूचना विंढमगंज पुलिस को दे दी गई है। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने, नियमित पानी का छिड़काव कराने और सड़क पर फैली गिट्टी को तत्काल हटाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular