
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 26;

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर वन रेंज आफिस के शिव मंदिर के पास गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 11 बजे हुई सड़क दुर्घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। वन विभाग में तैनात वन दारोगा अनिल सिंह, जो दुद्धी की ओर से सरकारी कार्य पर जा रहे थे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, बाइक पर तीन युवक सवार थे — अनमोल अग्रहरि पुत्र प्रदीप अग्रहरि, वेदांत कुमार अग्रहरि और आर्यन अग्रहरि। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों युवक नशे में थे, जिसके कारण वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद आरोपी बाइक समेत मौके से भाग निकले।
घायल वन कर्मी को राहगीरों की मदद से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। बताया गया कि टक्कर के बाद आरोपी बुलेट ग्राम पंचायत केवाल निवासी लालमन यादव के घर रखी गई थी। जांच के दौरान लालमन यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने बताया कि बाइक वहां लाकर रखी गई थी और सुबह लेने की बात कही गई थी। बाद में दुद्धी से कुछ लोग आए और बुलेट लेकर चले गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन पर नियंत्रण की जरूरत है। ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाद प्रशासन से ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने अधिकारी की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उम्मीद जताई है। गांव में चर्चा है कि CCTV फुटेज मिलने से पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने में सफल होगी। लोग घायल वन दारोगा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।



