Homeबड़ी खबरेताजा खबरबैंक समामेलन के चलते उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन ठप, ऑनलाइन...

बैंक समामेलन के चलते उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन ठप, ऑनलाइन सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

बैंक समामेलन के चलते उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन ठप, ऑनलाइन सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

महुली सोनभद्र _
क्षेत्र के हजारों बैंक ग्राहकों को आने वाले दिनों में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पूर्ववर्ती प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के तकनीकी समामेलन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी कारण शाखा व ऑनलाइन सेवाएं कुछ दिनों के लिए ठप रहेंगी।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महुली के शाखा प्रबंधक राहुल सिंह ने जानकारी दी कि

03 एवं 04 अक्टूबर 2025 को शाखा स्तर पर लेनदेन का कार्य पूरी तरह बाधित रहेगा।

वहीं 01 से 05 अक्टूबर 2025 तक AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) और Internet Banking सेवाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध नहीं हो पाएंगी।

उन्होंने बताया कि यह असुविधा बैंक के तकनीकी उन्नयन और सेवा विस्तार की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे भविष्य में ग्राहकों को और सशक्त व बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अस्थायी रुकावट के बाद सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular