Homeबड़ी खबरेताजा खबरपरती कुशवानी टोला में नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

परती कुशवानी टोला में नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

केतार प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परती कुशवानी टोला के लोहरा टाड़ी में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव के प्रयास से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के बाद किया गया। लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है।
शुभारंभ कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, इम्तेयाज अंसारी, बीडीसी प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, कमलेश यादव, दीपक यादव, रामाशीष यादव, अमरकेश यादव, विनोद यादव, जितेंद्र चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular