Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धी विकास खण्ड के केवाल गांव में सरकारी बन्धा में 14 वर्षीय...

दुद्धी विकास खण्ड के केवाल गांव में सरकारी बन्धा में 14 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका, तलाश जारी।

दुद्धी विकास खण्ड के केवाल गांव में सरकारी बन्धा में 14 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका, तलाश जारी

दुद्धी। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवाल स्थित सरकारी बन्धा में सोमवार शाम लगभग 7 बजे एक 14 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विण्ढमगंज थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

ग्रामीणों के अनुसार बालक सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच शौच के लिए बन्धा के पास गया था। काफी समय बीत जाने पर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बालक का कपड़ा और चप्पल बन्धा के किनारे मिले, जिसके बाद डूबने की आशंका और गहरा गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत सरकारी बन्धा के गहरे हिस्सों में खोजबीन में जुट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही विण्ढमगंज थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से चार घंटे से अधिक समय से लगातार तलाशी अभियान जारी रखा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बन्धा का पानी गहरा होने और कीचड़ की अधिकता के कारण तलाश कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं और अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। गांव में हाहाकार का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू टीम को भी सूचना दे दी गई है और जल्द ही विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद ली जाएगी।

फिलहाल, पुलिस और ग्रामीणों द्वारा तलाशी अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि बालक की खोज में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular