Homeबड़ी खबरेताजा खबरदुद्धी तहसील में जनता की समस्याओं का अंबार, संपूर्ण समाधान दिवस में...

दुद्धी तहसील में जनता की समस्याओं का अंबार, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 71 फरियादी।

दुद्धी तहसील में जनता की समस्याओं का अंबार, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 71 फरियादी।


दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की भरमार देखने को मिली। उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े 71 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे।
समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने एक शिकायत का तत्काल निस्तारण कर फरियादी को राहत दी, जबकि दो मामलों की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। शेष 68 मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार अंजनी गुप्ता, सीओ हर्ष पांडेय, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, बीडीओ दुद्धी रामविलास चौरसिया, बीडीओ म्योरपुर दिनेश मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular