Homeबड़ी खबरेताजा खबरघिवही में एनएच-39 पर इनोवा और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग...

घिवही में एनएच-39 पर इनोवा और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल।

घिवही में एनएच-39 पर इनोवा और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल।

विण्ढमगंज (सोनभद्र)।
विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग रीवा–रांची (एनएच-39) पर स्थित ग्राम पंचायत घिवही के लाइन होटल के सामने शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे एक इनोवा कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार ने तत्काल मानवीय पहल दिखाते हुए एम्बुलेंस 108 और पुलिस वाहन 112 को फोन कर घायलों को अस्पताल भेजवाया।

घटना के संबंध में हीरालाल, निवासी केवल ने बताया कि उनकी बेटी रेखा देवी और दामाद रामचंद्र, जो बिडर के रहने वाले हैं, अपने घर से दशवा कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान घिवही लाइन होटल के पास इनोवा कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए दुद्धी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही विण्ढमगंज थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और इनोवा वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विण्ढमगंज, सोनभद्र से जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट
भारत दृष्टि लाइव न्यज

RELATED ARTICLES

Most Popular