Homeबड़ी खबरेताजा खबरखरौंधी थाना द्वारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खरौंधी थाना द्वारा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज गढ़वा जिले के खरौंधी थाना अंतर्गत राजकीय कृत माध्यमिक विद्यालय, चौरिया में थाना प्रभारी खरौंधी (पु०अ०नि० गुलशन कुमार गौतम) के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, मद्य निषेध, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों सहित समाज में व्याप्त अन्य बुराइयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी आवश्यक जानकारियाँ देते हुए बताया कि समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार व समाज को भी इन विषयों पर जागरूक करें। विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट✍

RELATED ARTICLES

Most Popular