Homeबड़ी खबरेताजा खबरकेतार में सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल।

केतार में सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल।

केतार में सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल

गढ़वा: जिले के केतार थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। युवक को सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन चलाने के कारण दुर्घटना घटी। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


RELATED ARTICLES

Most Popular