गढ़वा: जिले के केतार थाना की पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से पांच गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी केतार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत आज सभी पांचों मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत रूप से सुपुर्द किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो वे तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ट्रैकिंग में मदद मिल सके।



