Homeबड़ी खबरेताजा खबरकक्षा 12वीं की छात्रा रीता कुमारी, पुत्री गुलाब चंद्र को एक दिन...

कक्षा 12वीं की छात्रा रीता कुमारी, पुत्री गुलाब चंद्र को एक दिन के लिए विंढमगंज थाने का कार्यभार सौंपा गया।

विंढमगंज, सोनभद्र से एक अनोखा दृश्य सामने आया है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज, विंढमगंज की कक्षा 12वीं की छात्रा रीता कुमारी, पुत्री गुलाब चंद्र को एक दिन के लिए विंढमगंज थाने का कार्यभार सौंपा गया।

थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठते ही रीता कुमारी ने फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को महिला संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय का निरीक्षण भी किया और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने पर बल दिया।

छात्रा रीता कुमारी ने कहा –
“थाने का कार्यभार संभालना वाकई कठिन और जिम्मेदारी भरा कार्य है।”

वहीं थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह आयोजन मिशन शक्ति की उस भावना को साकार करता है, जिसमें बालिकाओं को नेतृत्व की प्रेरणा देकर उनके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है।

उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा –
“आपकी सुरक्षा में सबसे पहले आपके माता-पिता और परिवार हैं। हर समस्या अपने माता-पिता, बड़ी बहन या अध्यापिका से साझा करें और किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।”

इस मौके पर उपनिरीक्षक शाहिद खान, मु. अहमद सिद्दीकी, महिला कांस्टेबल आराधना यादव, छात्रा रिंकी कुमारी, नूरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular