Homeबड़ी खबरेताजा खबरऑपरेशन 'सतर्क' : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लावारिस बैग में मिली 30 लीटर...

ऑपरेशन ‘सतर्क’ : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से लावारिस बैग में मिली 30 लीटर अवैध शराब

आरपीएफ कोडरमा ने की कार्रवाई; शराब जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी

कोडरमा: दिनांक 07.10.2025 को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कोडरमा पोस्ट ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत कार्रवाई की। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, धनबाद से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन से दूसरे जनरल कोच में एक लावारिस लाल ट्रॉली बैग पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही, ट्रेन के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर पहुंचने के बाद, सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह और महिला आरक्षी नीतू कुमारी (RPF, कोडरमा) की टीम ने तत्काल कोच की तलाशी ली।
चेकिंग के दौरान, लावारिस लाल रंग का ट्रॉली बैग बरामद हुआ, जिसे ऑन-ड्यूटी टीटीई राकेश कुमार (गोमो) ने आरपीएफ को सुपुर्द किया। आसपास के यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी बैग पर अपना दावा पेश नहीं किया।
शराब जब्त:किसी प्रकार की आशंका को देखते हुए, आरपीएफ कर्मियों ने ट्रॉली बैग को खोलकर चेक किया। बैग के अंदर से देसी शराब की 100 बोतलें बरामद हुईं।
शराब की मात्रा: प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर
कुल क्षमता: 30,000 मिलीलीटर (30 लीटर)
अनुमानित कुल कीमत: ₹5,500
सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मौके पर ही ऑन-ड्यूटी टीटीई की मौजूदगी में समय 13:20 बजे सभी शराब को जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया।
जब्त की गई इस अवैध शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, कोडरमा को सुपुर्द किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular