Homeबड़ी खबरेताजा खबरमूसलाधार बारिश में गरीब महिला का कच्चा मकान ध्वस्त, दो बच्चियों समेत...

मूसलाधार बारिश में गरीब महिला का कच्चा मकान ध्वस्त, दो बच्चियों समेत परिवार बेघर ।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

मूसलाधार बारिश में गरीब महिला का कच्चा मकान ध्वस्त, दो बच्चियों समेत परिवार बेघर ।

सरकारी मदद के इंतजार में पीड़ित परिवार।

विंढमगंज/दुद्धी। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह की बियार बस्ती में शनिवार, 22 अगस्त की रात करीब 9 बजे मूसलाधार बारिश के कारण एक गरीब असहाय महिला का कच्चा मकान अचानक ध्वस्त हो गया। हादसे के समय मकान में रहने वाली करीब 60 वर्षीय निर्मला देवी, पत्नी स्वर्गीय जगन बियार, अपनी दो बच्चियों खुशबू कुमारी और खाजल कुमारी के साथ मौजूद थीं। गनीमत रही कि तीनों बाल-बाल बच गईं।मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने सबसे बड़ा संकट रहने की जगह और रोजमर्रा की जरूरतों का खड़ा हो गया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह बेहद गरीब और असहाय है तथा सरकारी आवास जैसी योजनाओं की मदद की उम्मीद लगाए बैठी है।निर्मला देवी ने बताया कि मकान गिरने के बाद उन्होंने अपनी समस्या क्षेत्रीय लेखपाल को फोन के माध्यम से बताने का प्रयास किया, लेकिन उनके अनुसार कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान को भी फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। पीड़िता का कहना है कि घटना के दो दिन बाद भी कोई जनप्रतिनिधि अथवा जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर उनकी स्थिति देखने नहीं पहुंचा।अब सवाल यह है कि बारिश में मकान गंवाने वाली गरीब महिला और उसकी बच्चियों की सुध कौन लेगा? क्या पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षित आश्रय, खाद्यान्न और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी?ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) दुद्धी, ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल एवं तहसील प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराने की मांग की है। साथ ही पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग उठी है।स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पीड़ित परिवार की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि दो बच्चियों और उनकी बुजुर्ग मां को बारिश के बीच बेघर रहने के लिए मजबूर न होना पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular