Homeबड़ी खबरेताजा खबरअप्रैल 2026 में मरम्मत के बाद भी सड़क बदहाल, नहर-सुरंग निर्माण में...

अप्रैल 2026 में मरम्मत के बाद भी सड़क बदहाल, नहर-सुरंग निर्माण में ओवरलोड वाहनों के आवागमन का आरोप।

हरनाकछार की ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का कहर, ग्रामवासियों ने सिंचाई विभाग से लगाई गुहार।


अप्रैल 2026 में मरम्मत के बाद भी सड़क बदहाल, नहर-सुरंग निर्माण में ओवरलोड वाहनों के आवागमन का आरोप।


विंढमगंज/दुद्धी, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार की ग्रामीण सड़क को भारी वाहनों के आवागमन से हो रहे नुकसान को लेकर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, विंध्याचल मिर्जापुर को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान रीना देवी की ओर से 21 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में ग्रामीण सड़क की स्थिति और दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका का उल्लेख किया गया है।


पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत हरनाकछार में पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्रामीणों के आवागमन के लिए सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क की अप्रैल 2026 में मरम्मत भी कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में इसी सड़क पर सिंचाई विभाग की नहर एवं सुरंग निर्माण से जुड़े कार्य के लिए बड़ी संख्या में भारी एवं ओवरलोड मालवाहनों का आवागमन हो रहा है।
ग्रामवासियों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार गुजरने से सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की हालत खराब होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ मोटरसाइकिल और छोटे वाहनों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सड़क खराब होने के कारण आए दिन गिरने और दुर्घटना की स्थिति बन रही है।
ग्राम प्रधान ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि ग्रामीण सड़क की क्षमता और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए। साथ ही विभाग अपने कार्य के अनुरूप वैकल्पिक अथवा उपयुक्त मार्ग की व्यवस्था कराए, ताकि ग्रामीणों की आवागमन व्यवस्था प्रभावित न हो।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि सड़क की मरम्मत और उचित व्यवस्था नहीं की गई तथा इसी प्रकार भारी वाहनों का संचालन जारी रहा तो ग्रामीण सड़क पर विभाग के वाहनों का आवागमन रोकने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामवासियों ने मुख्य अभियंता से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर सड़क को बचाने एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.36435184, 0.5828125);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
RELATED ARTICLES

Most Popular