Homeबड़ी खबरेताजा खबरपुलिस प्रशासन और स्कूल प्रशासन के लापरवाही के कारण कक्षा 9 के...

पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रशासन के लापरवाही के कारण कक्षा 9 के छात्र उम्र लगभग 17 वर्ष सड़क दुर्घटना के शिकार।

पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रशासन के लापरवाही के कारण कक्षा 9 के छात्र उम्र लगभग 17 वर्ष सड़क दुर्घटना के शिकार।

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीता मोड़ चौराहे पर स्थित आलम टायर दुकान के पास 27 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 11 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग छात्र तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए सड़क किनारे खड़े टिप्पर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनो छात्र उछलकर सड़क के दूसरे साइड जा गिरी और छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल छात्र की पहचान रेहान अंसारी पुत्र शमीम अंसारी, उम्र लगभग 17 वर्ष, निवासी विण्ढमगंज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रेहान अपने घर से परीक्षा देने के लिए रामजी पब्लिक स्कूल, विण्ढमगंज गया था। विद्यालय में दफ्ती रखने के बाद वह अपने दोस्त को लेने हरनाकछार गया और वहां से दोस्तों के साथ वापस विद्यालय की ओर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-39 पर वाहन संख्या यूपी 64 बीटी 9664 टिप्पर, जो आलम टायर दुकान पर टायर में हवा भरवाने के लिए ट्विटर को अपने साइड में खड़ा कर ही रहा था, की उससे रेहान की बाइक तेज रफ्तार में टकरा गई।रेहान के दोस्त मनोज कुमार ने बताया कि सभी छात्र कक्षा 9 में पढ़ते हैं और परीक्षा चल रही थी। उन्होंने बताया कि बाइक पर हम लोग तीन लोग सवार थे और बाईक की गति काफी तेज थी, जिससे सामने खड़े टिप्पर को समय रहते देख पाना संभव नहीं हो सका। हादसे में रेहान को गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल रेहान को विण्ढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र कुमार ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिजनों द्वारा उसे बनारस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार रामजी पब्लिक स्कूल की मान्यता केवल आठवीं कक्षा तक है, इसके बावजूद कक्षा 9 की पढ़ाई और परीक्षा की बात सामने आ रही है। वहीं स्कूल प्रबंधक रंजीत यादव ने दावा किया कि छात्र उनके यहां केवल कोचिंग करता है और कक्षा 9 की पढ़ाई विद्यालय में नहीं होती।सबसे बड़ा सवाल यह है कि 17 वर्ष का नाबालिग छात्र खुलेआम नेशनल हाईवे पर बाइक कैसे चला रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और किसी परिवार का घर उजड़ने से बचाया जा सके।विण्ढमगंज, सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद भारत दृष्टि लाइव न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular