
यश ऑटो सेल्स पर हीरो की डेस्टिनी स्कूटी का शुभारंभ, केक काटकर किया उद्घाटन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के सलैयाडीह स्थित यश ऑटो सेल्स में हीरो कंपनी की 110cc डेस्टिनी स्कूटी की भव्य लॉन्चिंग हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन इंडियन बैंक के मैनेजर अभिषेक कुमार ने केक काटकर किया।
लॉन्चिंग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कंपनी प्रतिनिधियों ने डेस्टिनी स्कूटी की विशेषताओं, माइलेज और नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।



