Homeबड़ी खबरेताजा खबरहरनाकछार में देव दीपावली पर 2100 दीपों से जगमगाया श्री मालेश्वर महादेव...

हरनाकछार में देव दीपावली पर 2100 दीपों से जगमगाया श्री मालेश्वर महादेव मंदिर ।

हरनाकछार में देव दीपावली पर 2100 दीपों से जगमगाया श्री मालेश्वर महादेव मंदिर ।

12 घंटे के अखंड कीर्तन और भव्य भंडारे से गूंजा भक्ति का वातावरण

नमस्कार, आप देख रहे हैं भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, और आईए जानते हैं सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार से एक अद्भुत और भक्ति से ओतप्रोत दृश्य सामने आया है।

यहाँ स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बजरंग क्लब सोसायटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्राम के सम्मानित ग्रामीणों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर एक दिवसीय भव्य आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने 2100 दीपों को प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।
जैसे ही हजारों दीपों की रौशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगाया, वातावरण हर हर महादेव और जय शिव शंकर के जयघोषों से गूंज उठा।

इस अवसर पर 12 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालु “हरे रामा हरे कृष्णा” और “हर हर महादेव” का उच्चारण करते हुए भक्ति रस में सराबोर हो गए।
भजन की मधुर ध्वनि और दीपों की झिलमिलाहट ने पूरे गांव को दिव्यता और शांति से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान बजरंग क्लब सोसायटी के सदस्यों द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली — हर कोई भक्ति भाव में डूबा नज़र आया।

ग्रामीणों का कहना है कि श्री मालेश्वर महादेव की आराधना और दीपदान से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है।
देव दीपावली का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का सुंदर संदेश भी दे गया।

विण्ढमगंज, सोनभद्र से — जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट, भारत दृष्टि लाइव न्यूज़।

RELATED ARTICLES

Most Popular